लखनऊ आगमन पर राज शरण शाही का शाही स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

एबीवीपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने युवाओं को प्रोत्साहित किया

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज शरण शाही अब लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ आगमन पर शाही का भव्य स्वागत किया गया। एबीवीपी के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शाही ने भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्हें माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिला। अखिल भारतवर्षीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का कुछ दिन पहले जबलपुर (मध्य प्रदेश) में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय अधिवेशन में राज शरण शाही को एबीवीपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शाही पहली बार लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ आगमन पर जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। तदुपरांत सड़क मार्ग से राज शरण शाही का काफिला आगे बढ़ा। इस बीच भी विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शाही ने भी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया। सभी के साथ वह गर्मजोशी से मिले। कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए मंत्र भी दिया। बता दें कि राज शण शाही वर्तमान में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। पूर्व में लगातार 5 साल से अधिक समय तक गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष रहे थे। वह छात्र जीवन से ही विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। इन्हें हमेशा विद्यार्थी परिषद के समर्पित और निष्ठावान सदस्यों में गिना जाता है। राज शरण शाही को विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गोरखपुर, लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से और विशेषकर गोरक्ष प्रांत से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज गोरखपुर के पूर्व महामंत्री, बहुचर्चित छात्र नेता, पीसीएस अधिकारी एवं राज शरण के छोटे भाई जयशंकर शाही ने प्रसन्नता जाहिर कर ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। राज शरण शाही ने लखनऊ आगमन के दौरान भी संगठन की मजबूती के लिए प्रभावी प्रयास करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर देश के अधिक से अधिक छात्रों से जोड़ने और छात्रों में राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने के लिए और प्रभावी ढंग से काम करेंगे। राज शरण शाही इसके पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। वह पूर्व में गोरखपुर स्थित दिग्विजय स्रातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में प्रोफेसर थे और वर्तमान में अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। विद्यार्थी और युवा वर्ग भी उन्हें काफी पसंद करता है। राज शरण शाही के अलावा हाल ही में आनंद गौरव को गोरखपुर प्रांत के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।