युवा बने पर्यावरण प्रहरी, गांव खेड़ा में चलाया जल जागरूकता अभियान

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुवा।
जल का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। जिसका मुख्य कारण जल का अत्यधिक दोहन तथा बबार्दी है। हमें जल की बबार्दी पर रोक लगानी चाहिए। केवल आवश्यकता के अनुसार जल का प्रयोग करना चाहिए। जल अनमोल है तथा बचाया जा सकता है। इसे बनाया नहीं जा सकता।हमें जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देना। होगा और यह तभी संभव है जब प्रत्येक भारतवासी इस बात को अपने अमल में लाएं यह विचार युवा जल संरक्षण समिति के पर्यावरण प्रहरी अमित कुमार ने व्यक्त किए। अमित कुमार युवा जल संरक्षण समिति द्वारा आयोजित जल संरक्षण अभियान के दूसरे दिन गांव खेड़ा में उपस्थित थे। जल संरक्षण अभियान मे युवाओं ने अपनी बढ़-चढ़कर भागीदारी प्रस्तुत की तथा गांव वासियों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया। खेड़ा निवासी भूपेंद्र सिंह एडवोकेट, राहुल तोमर अनुज गुप्ता ने इस कार्य की बहुत प्रशंसा की। इस दौरान अभियान में सुभाष ,ललित तोमर, सचिन तोमर, सुमित दुबे, गौरव तोमर, गोरक्ष गिरी, विपिन कुमार, तुषार कुमार, सोनू ,शिवम ,मुकुल, हर्ष तिवारी, सुधांशु ,अंकुर ,रोहित गोस्वामी सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।