ताउम्र जेल में रहेगा 51 नागरिकों का हत्यारा, आतंकी ब्रेंटन को बिना पैरोल के उमकैद की सजा

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च शहर में 2 मस्जिदों पर ताबड़-तोड़ फायरिंग करने पर गिरफ्तार ऑस्ट्रेलियाई व्हाइट सुपरमिस्ट आतंकी को अब ताउम्र जेल में रहना पड़ेगा। कोर्ट ने इस आतंकी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह सजा बिना पैरोल के चलेगी। आरोपी ने पिछले साल 15 मार्च को 2 मस्जिदों में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में 51 नागरिकों की जान चली गई थी। हमलावर ने इस जघन्य वारदात की सोयाल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की थी। ब्रेंटन नामक आरोपी को प्रत्येक कत्ल और प्रत्येक इसके प्रयास के लिए सजा सुनाई गई है। जज ने दोषी से कहा कि तुम हमारे देश में सिर्फ कत्लेआम के मदसद से आए थे। इस देश को इंसानियत के लिए जाना जाता है। सनद रहे कि न्यूजीलैंड के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी आरोपी को बिना पैरोल के उम्रकैद सुनाई गई है। सजा की घोषणा के दरम्यान कई पीडि़त परिवार मौजूद रहे। ब्रेंटन की सजा का ऐलान क्राइस्ट चर्च हाईकोर्ट के जज कैमरून मेंडर ने किया। उन्होंने कहा कि यह जघन्य अपराध है। बता दें की आरोपी ब्रेंटन कुछ साल पहले ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड आया था। न्यूजीलैंड में ब्रेंटन ने किराए का मकान लिया। बाद में अत्याधुनिक हथियार का बंदोबस्त किया। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस घटना को देश के इतिहास का सबसे काला दिन बताया था। दुनियाभर में इस आतंकी हमले की कड़ी आलोचना की गई थी। कत्लेआम के बाद दोनों मस्जिदों के भीतर की बेहद खौफनाक तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों को देखकर नागरिकों ने सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा जाहिर किया था।