नगर आयुक्त ने वसुंधरा जोन के टैक्स वसूली की सराहना की 31 मार्च तक करनी है 313 करोड़ की वसूली

नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि 31 मार्च तक लगभग 127 करोड़ की कर वसूली की जानी है। नगर आयुक्त ने सभी जोनल प्रभारी से टैक्स वसूली की रूपरेखा पर चर्चा की।

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा बकाएदारों से हाउस टैक्स की 31 मार्च तक करीब 127 करोड़ रुपए की वसूली करनी है। शुक्रवार को नगर निगम में अपने ऑफिस में नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अपर नगर आयुक्त अरूण यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, जोनल प्रभारी, टैक्स विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि 31 मार्च तक लगभग 127 करोड़ की कर वसूली की जानी है। नगर आयुक्त ने सभी जोनल प्रभारी से टैक्स वसूली की रूपरेखा पर चर्चा की। वसुंधरा जोन क्षेत्र से की गई वसूली की सराहना की। सिटी जोन की टीम को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में यूजर चार्ज की वसूली को बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा को हाउस टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने शहर में बड़े बकाएदारों की सूची मांगी। नगर निगम को वित्तीय वर्ष-2023-24 में लगभग 313 करोड़ की हाउस टैक्स वसूली करनी हैं। इसके सापेक्ष अभी तक लगभग 185 करोड़ की टैक्स  वसूली हुई हंै। बड़े बकाएदारों के प्रतिष्ठानों पर सीलिंग समेत अन्य कार्रवाई करते हुए टैक्स विभाग द्वारा लगभग 127 करोड़ रुपए की टैक्स वसूली की जानी हैं। वसुंधरा जोन से 64 प्रतिशत, मोहन नगर जोन से 58 प्रतिशत, कविनगर जोन से 61 प्रतिशत, सिटी जोन से 52 प्रतिशत, विजयनगर जोन से 49 प्रतिशत की हाउस टैक्स की वसूली की गई है। नगर आयुक्त ने यूजर चार्ज की वसूली तथा कर-करेत्तर की वसूली को बढ़ाने के निर्देश दिए।